{"_id":"67cddf1829cdfea738093bd2","slug":"celebrated-indias-victory-with-the-tricolor-in-hands-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-144123-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाथों में तिरंगा लेकर मनाया भारत की जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाथों में तिरंगा लेकर मनाया भारत की जीत का जश्न
Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
इंडिया की जीत पर आतिशबाजी करते लोग।
फ़िरोज़ाबाद। चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के जश्न में डूबे शहर के क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा लहराते, दिल में जोश और जुबां पर भारत माता की जय का उद्घोष करते रात में देखे गए। जीत के लिए 5 रन बाकी रहते ही आतिशबाजी कर शहरवासियों ने भारत की जीत का एलान कर दिया था। रविंद जडेजा के चौक मारते ही धूम-धड़ाका होने लगा। पटाखे व आसमानी आतिशबाजी देख जो लोग मैच नहीं भी देख रहे थे उनको पता चल गया कि चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को भारत ने हरा दिया है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज कर शहरवासियों को एक बार फिर दिवाली मनाने का मौका दिया। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत 49 ओवर में महज 6 विकेट खोकर जीत हासिल की। जिसके बाद शहर में जश्न का माहौल शुरू हुआ। पटाखों से शहर गूंजने लगा तो आतिशबाजी से चारों ओर रोशनी बिखरी। लगभग आधे घंटे तक शहर में हर तरफ ऐसा ही माहौल रहा।
दोपहर 2:30 बजे से अपने टीवी और मोबाइल फोन से सामने डटे रहे लोगों ने भारत की जीत के बाद जमकर जश्न मनाया। जैसे ही रविंद्र जडेजा ने चौका लगाया। मैच जीतने के साथ-साथ पूरे शहर में जीत का जश्न शुरू हो गया। क्रिकेट प्रेमी खुले मैदान में निकल आए और आतिशबाजी करने लगे। शहर के आर्किड ग्रीन, कोटला रोड, आर्य नगर, विभव नगर में भारत माता की जय के जयघोष लगे। पूरे शहर में जगह-जगह भारत की न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत का जश्न आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर किया गया। युवाओं की टोलियां हाथ में तिरंगा झंडा लिए जश्न मानने पहुंची। रात दस बजे शुरू हुआ जश्न का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
जमकर डांस किया और गूंजता रहा इंडिया-इंडिया
देश भक्ति के गीतों पर जमकर डांस किया। इस दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयघोष लगते रहे। सड़कों पर निकल युवाओं की टोलियां और झूमती-गाती हुई इंडिया-इंडिया के नारे लगाना शुरू हो गई। क्रिकेट प्रेमी किशोर अग्रवाल बंटी ने बताया कि भारतीय टीम ने उम्दा प्रदर्शन कर हम लोगों को होली के त्योहार पर दिवाली भी साथ मनाने का मौका दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा के खेल की तारीफ की।