फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cctns the district number one: ADG

सीसीटीएनएस योजना में जिला नंबर वन: एडीजी

Mon, 17 Aug 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 17 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
cctns the district number one: ADG
टूंडला। अपने थाने का क्राइम हो या फिर किसी अन्य थाने का। अब समूचे प्रदेश का क्राइम से संबंधित डाटा सीसीटीएनएस के माध्यम से आपके पास होगा। एन्ड्रायड मोबाइल से आधार कार्ड, परिचय-पत्र एवं मोबाइल खोने से संबंधित शिकायत पुलिस को दे सकते हैं। यह जानकारी सोमवार की शाम थाना टूंडला में पहुंचे एडीजी टेक्निकल लखनऊ आरके विश्वकर्मा ने दी।
विज्ञापन

बदलते परिवेश में पुलिस की कार्यशैली को बदलने की तैयारी की जा रही है। थानों की हर जानकारी हेडक्वार्टर लखनऊ में बैठे अधिकारियों को भी मिल सके इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में सीसीटीएनएस व्यवस्था को लागू किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। अभी तक प्रदेश के हर जिले में सीसीटीएनएस योजना को लागू किया जा चुका है, लेकिन मिर्जापुर और झांसी में इस योजना को लागू किए जाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र ही वहां भी यह व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा इस योजना को विधिवत रूप से सुचारु रखे जाने के लिए हर थाने को चार-चार कंप्यूटर दिए जा रहे हैं। इसमें कोर्ट से हुआ मुकदमा हो या फिर पुलिस द्वारा लिखा जाने वाला मुकदमा सभी का डाटा एकत्रित होगा। अभी तक सीसीटीएनएस योजना के तहत जिले में प्रतिमाह 22,500 मुकदमे लगभग लिखे जा रहे हैं। एडीजी विश्वकर्मा ने कहा कि योजना के लागू होने के बाद फीरोजाबाद जिला इस मामले में अव्वल रहा है। उन्होंने थाने में लगे कंप्यूटरों व उन पर किए जा रहे कार्य को भी देखा। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह भारद्वाज व थाना प्रभारी राजीव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


एन्ड्रॉयड मोबाइल पर भी मिल सकेगी जानकारी
टूंडला ब्यूरो। अगर आपके पास एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन है, तो आप यूपी पुलिस का एप डाउनलोड कर किसी भी जनपद के किसी भी थाने में दर्ज होने वाले मुकदमे का विस्तृत विवरण देख सकते हैं। इसके लिए आपको एप डाउनलोड करने के बाद यूपी पुलिस लास्ट रिपोर्ट लिखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ व पुणे में एकत्रित रहेगा क्राइम का डाटा
प्रदेश के सभी जनपदों के मुकदमों का डाटा लखनऊ सेंटर पर एकत्रित रहेगा। अगर किसी कारणवश डाटा डिलीट हो जाता है, तो इसकी रिकवरी के लिए पुणे में भी एक डाटा सेंटर बनाया गया है। जहां से डाटा पुन: रिकवर किया जाएगा।


26 को प्रधानमंत्री करेंगे बात
सीसीटीएनएस योजना के तहत देश के प्रत्येक राज्य के एक जिले से एसएसपी व एक थाने से जुड़ते हुए प्रधानमंत्री अपनी मन की बात के तरह अपराध संबंधी जानकारी लेंगे। फीरोजाबाद जिले से टूंडला थाने को चुना गया है। आगामी 26 अगस्त को प्रदेश के प्रधानमंत्री एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव व टूंडला थाना प्रभारी राजीव यादव से बात करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed