फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CBSE: English paper became easy, faces of students were bright

सीबीएसई : अंग्रेजी का पेपर आया सरल, छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

Sat, 15 Feb 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 15 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
CBSE: English paper became easy, faces of students were bright
आईवी इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। स्त्रोत: स्कूल प्रशासन। - फोटो : आईवी इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। स्त्रोत: स्कूल प्रशासन।
फिरोजाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई हैं। जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें दसवीं कक्षा के 4805 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सीबीएसई परीक्षाओं के पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों में उत्साह और तनाव दोनों का माहौल देखने को मिला। जांच के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य नंदनी यादव की निगरानी में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं पेपर से खुश दिखे।
विज्ञापन

किड्स कॉर्नर स्कूल के बाहर भी सुबह 9.30 बजे से छात्र-छात्राओं की भीड़ नजर आई। इसी तरह सेंट जोंस स्कूल, स्वामी बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर सहित अन्य कॉलेजों में भी भीड़ रही। सुबह 10:30 बजे परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर 1:30 बजे तक चली। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का अंग्रेजी कम्युनिकेशन, अंग्रेजी लैंग्वेज और लिटरेचर का पेपर था। परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राओं ने बताया कि पेपर काफी सरल था। अब छात्र-छात्राएं आगामी परीक्षा तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन






- पेपर काफी अच्छी हुआ। पहली बार बोर्ड परीक्षा दी थी, ऐसे में थोड़ा डर तो लग रहा था। लेकिन पेपर आसान था तो डर भी दूर हो गया। - राहुल राज, कक्षा 10



- अंग्रेजी विषय में जो तैयारी की थी, वही पेपर आया है। अब चिंता आगे की परीक्षाओं की है। अब आगामी पेपर की तैयारियों का इंतजार है। - ज्ञानवी, कक्षा-10



- पेपर से पहले डर लग रहा था, लेकिन आसान पेपर देखकर डर पूरी तरह से समाप्त हो गया। पेपर काफी अच्छा हुआ है। - मान्या, कक्षा 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed