{"_id":"65efeadab48d0605340ae3a1","slug":"cbi-inspector-is-speaking-son-is-trapped-in-gang-rape-want-to-save-send-money-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-120001-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सीबीआई इंस्पेक्टर बोल रहा हूं, बेटा गैंगरेप में फंस गया है, बचाना चाहते हैं रुपये भेज दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सीबीआई इंस्पेक्टर बोल रहा हूं, बेटा गैंगरेप में फंस गया है, बचाना चाहते हैं रुपये भेज दो
Tue, 12 Mar 2024 11:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। सउदी अरब से सीबीआई इंस्पेक्टर बोल रहा हूं....... तुम्हारा बेटा गैंग रेप में फंस गया है। उसे बचाना चाहते हैं तो जल्दी से रुपये भेज दाे। शहर के अधिवक्ता के मोबाइल पर आई इस कॉल से उनके होश उड़ गए। रुपए भेजने से पहले उन्होंने सऊदी अरब में नौकरी करने वाले बेटे से बात की तो पता चला कि ऐसी कोई बात नहीं है। अधिवक्ता ने कॉल करने वाले अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
शहर के सारस्वत एन्क्लेव निवासी चैतन्य प्रकाश चतुर्वेदी एडवोकेट मूल निवासी अनवारा तहसील अधिवक्ता हैं। सोमवार दोपहर सवा दो बजे करीब वह तहसील में अपने क्लाइंट से बात कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर पाकिस्तान कोड नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम उदय सीबीआई इंस्पेक्टर बताया। साथ ही कहा कि उनका बेटा शशांक चतुर्वेदी गैंगरेप में फंस गया है। पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को जेल भेज दिया है। यदि बेटे को बचाना चाहते हो तो तत्काल रुपए ट्रांसफर कर दाे। अगर देर हुई तो वह भी जेल चला जाएगा।
कॉल पर बेटे के गैंगरेप में फसने की बात सुन वह घबरा गए। उन्होंने अभी डालता हूं कहते हुए बेटे से बात की तो ऐसी कोई बात नहीं थी। माजरा समझ उन्होंने फिर से कॉल आने पर उसे जमकर गालियां दी। तभी फोन कट गया। अधिवक्ता चैतन्य ने बताया कि उनका बेटा सऊदी अरब में एक कंपनी में काम करता है, इसलिए एक बार को डर गए थे। उन्होंने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है।