{"_id":"64d11d293dc3b6d0f2086663","slug":"cattle-trader-committed-suicide-under-stress-in-firozabad-after-cutting-pocket-took-out-above-one-lakh-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पशु व्यापारी की जेब काटकर निकाल लिए सवा लाख, तनाव में आकर छोड़ दी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पशु व्यापारी की जेब काटकर निकाल लिए सवा लाख, तनाव में आकर छोड़ दी दुनिया
Mon, 07 Aug 2023 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:04 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पशु व्यापारी की जेब काटकर सवा लाख निकाल लिए। तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। व्यापारी के इस कदम से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
शिकोहाबाद थाना, फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पशु व्यापारी के आत्महत्या करने से घर में मातम छाया हुआ है। परिजन ने बताया कि पशु व्यापारी पर पांच लाख रुपये का कर्ज था। इसी बीच उसकी जेब कट गई। इसमें उसकी जेब से सवा लाख रुपये निकल गए। साहूकार लगातार पैसे वापस लेने करने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां का निवासी मोहम्मद खलील दो भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों भाई भैंस खरीद-बेंचकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। पैठ में जेब से 1.25 लाख रुपये निकलने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई थी। परिजन ने बताया कि मोहम्मद खलील के ऊपर वर्तमान में पांच लाख रुपये का कर्ज था। लोग उस पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- 10 लाख की मूंगफली लदा ट्रक लूटा: RTO बन आए लुटेरे, डर से कांपते मिले चालक-खलासी; आपबीती सुन पुलिस रह गई सन्न
विज्ञापन
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने बताया कि दबाव बनाने की बात उनके संज्ञान में नहीं आई है। न ही परिवार वालों ने बताया है। केवल कर्ज की बात बताई गई है। मोहम्मद खलील पर तीन बच्चे हैं। दो बेटा और एक बेटी। पांच लोगों के परिवार का खलील पशुओं की खरीद-फरोख्त कर ही खर्चा चला रहा था। उसकी मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।