फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Catch up with punk Maujr

माउजर के साथ पकड़ा बदमाश

Tue, 12 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Catch up with punk Maujr
माउजर के साथ पकड़ा बदमाश - फोटो : अमर उजाला
 मंगलवार की सुबह 6 बजे आवास विकास कालोनी स्थित एक मकान में लूट के उद्देश्य से आए तीन बदमाश महिला के ललकारने पर छत से कूदकर भाग गए। कूदते वक्त घायल हुए एक बदमाश को लोगों ने माउजर सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी पूर्व भूमि संरक्षण अधिकारी सुनहरी लाल राजपूत की पत्नी अमला देवी व उनकी भांजी प्राची राजपूत पुत्री छेदालाल निवासी नगला त्रिलोक, करहल घर में थीं।  सुनहरीलाल किसी कार्यवश नगर से बाहर गए हुए थे। मौका देखकर सुबह छह बजे तीन बदमाश मकान की छत पर चढ़कर जीने में आ गए। अमला देवी व प्राची उस समय तक उठ चुकी थीं। जीने के पास लगे वॉशबेसिन में अमला देवी हाथ धोने पहुंची, तो उन्हें जीने में तीन लोग दिखाई दिए। इस पर उन्होंने प्राची से राइफल लाने को कहा। इतना सुनते ही तीनों बदमाश उल्टे पांव छत से कूदकर भाग गए। अमला व प्राची के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। सभी ने बदमाशों की तलाश की लेकिन तब तक वे भाग गए। छत्त से कूदने के दौरान एक बदमाश टांग में गहरी चोट लगने से घायल होकर वहीं छिप गया। सुबह लगभग 11 बजे वह बदमाश लंगड़ाता हुआ वहां से निकला, तो लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाश ने पेंट से माउजर निकाल ली और धमकाने लगा। इस पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर माउजर छीन ली। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने पहुंचकर भीड़ के चंगुल से बदमाश को बचाया। भीड़ पुलिस से बदसलूकी करने लगी और छीनी गई माउजर देने में आनाकानी की। इस पर पुलिस ने सख्ती भी दिखानी पड़ी। घायल बदमाश ने अपना नाम कुंजबिहारी पुत्र महाराज सिंह निवासी ओरियंटल कालोनी, उबर गांव, गुजरात हाल निवासी ग्राम नायब, भिंड बताया है। इस संबंध में अमला देवी ने पकड़े गए बदमाश व उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


केबिल के काम के बहाने बलाया था
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। पकड़े गए बदमाश कुंजबिहारी ने अपने को भिंड का निवासी बताया लेकिन उसके पास मिले आधार कार्ड में उसका पता गुजरात का लिखा था। वह पुलिस को काफी देर झूठ बोलकर घुमाता रहा। उसने बताया कि उसे फोन कर दो लोगों ने केबिल के काम के बहाने बुलाया था। यहां आने पर उन्होंने एक महिला की हत्या की बात कही। मना करने पर उन लोगों ने उसकी पिटाई की। उन्होंने मारने के लिए उसे माउजर भी दी। लेकिन घटना को अजांम देने से पहले ही महिला ने राइफल से मारने की बात पर वे लोग भाग गए। पुलिस ने घायल बदमाश का डाक्टरी मुआयना भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed