फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case will be filed against ration mafia, license will be suspended

Firozabad News: राशन माफिया के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा, लाइसेंस होगा निलंबित

Fri, 14 Jul 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed against ration mafia, license will be suspended
संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजाबाद। ताड़ो वाली बगिया में बृहस्पतिवार को आटा चक्की में 278 बोरी राशन का चावल बरामद होने के मामले को जिला प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। डीएम ने राशन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए हैं। इसके साथ ही मंडी सचिव ने भी लाइसेंस का गलत इस्तेमाल करने पर निलंबित करने को कहा है।
विज्ञापन


शहर में गरीबों को निशुल्क मिलने वाला राशन के चावल पर डाका डालने वाले माफिया मो. शौकत काफी समय से पुलिस व कुछ विभागीय अफसरों की सांठगांठ से चावल की खरीद फरोख्त कर रहा था। बताते हैं कि शौकत पूरा काम बेहद चालाकी से करता था। वह बगदाद नगर स्थित अपनी आटा चक्की में चावल का स्टोर करता था। इसकी जानकारी विभाग के हर अफसर को थी, इतना ही नहीं उसके ठीक बगल में राशन की दुकान भी है, इसका फायदा भी वह लगातार उठाता रहा। जिससे किसी को शक न हो। आम आदमी यह सोंचे कि यह सरकारी राशन का चावल सीधे ट्रक से उतरा है। इस चावल की बिक्री को वह जसवंत नगर में करता था। विभागीय अधिकारियों तक इसका कुछ हिस्सा जाता था। राशन के चावल को एक नंबर पर दिखाने के उसने दूसरे जिले से बिल भी कटाए थे। इसके साथ ही उसने लाइसेंस भी ले रखा था।
विज्ञापन


सपा सरकार में थी धमक
रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी शौकत अली काफी समय से राशन का काम कर रहा था। विभागीय अधिकारियों को सूचना के बाद भी आज तक उसके गोदाम में छापा नहीं मारा। शौकत राशन के काम से पहले शहर का बड़ा मीट व्यवसायी था। सपा सरकार में शौकत की रामगढ़ व रसूलपुर थाने में धमक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मामले की जांच की जा रही है। बिल भी देखे जा रहे हैं, अपनी तक जो बिल दिखाए गए हैं, उसमें संदिग्धता नजर आ रही है। इसके कारण मंडी का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।


सुधीर प्रभाकर, मंडी सचिव

-राशन का चावल बेचना गंभीर अपराध की श्रेणी में है। चावल कहां से खरीदा गया इसकी जांच के साथ ही आरोपी पर मुकदमा दर्ज भी कराया जाएगा, इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। -डॉ. उज्ज्वल कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed