{"_id":"65ad72d114e63baf97036077","slug":"case-registered-after-six-days-on-the-orders-of-ssp-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-16075-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छह दिन बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छह दिन बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
Mon, 22 Jan 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में 14 जनवरी को कुछ लोगों ने मिलकर एक परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा। आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने छत से ईंटे भी फेंकी। पीड़ित थाने के चक्कर काटकर कर थक गया, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष द्वारा घटना का दिन बदलवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
मैनपुरी थाना घिरोर के नगला बेरी निवासी रामबहादुर ने अपनी बेटी की शादी ढाई वर्ष पूर्व लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नु निवासी अक्षय से की थी। ससुरालियों ने योजनाबद्ध ढंग से सारी संपत्ति दो अन्य बेटों के नाम कर बेटी और दामाद को बेदखल कर दिया। इसके बाद बेटी और दामाद को घर से निकालने लगे। पंचायत करने के लिए पीड़ित पिता नगला विश्नु आया था। तभी सर्वेश, सचिन, श्यामसुंदर ने दामाद और उनके ऊपर कुल्हाड़ी और सरिया से हमला कर दिया। जिसमें उसे कई चोट आई। इसके बाद चंद्रकला, बबीता, पूजा और यशोद ने छत से ईंटे फेंककर हमला किया। इस हमले में पीड़ित सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
इसकी सूचना घटना के दिन 112 पर दी थी। पुलिस ने मेडिकल तो करा दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित थाने के चक्कर काटता रहा और पुलिस मामले को टालमटोल करती रही। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।