फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   case of acid attack on woman returning from court has come to light In Firozabad

Firozabad News: अदालत से लौट रही महिला पर पति व जेठ ने फेंका तेजाब, ऑटो रोककर वारदात को दिया अंजाम

Tue, 23 May 2023 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 07:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में अदालत से लौट रही महिला पर पति व जेठ ने तेजाब फेंक दिया। दबंगों ने ऑटो रोककर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
case of acid attack on woman returning from court has come to light In Firozabad
Firozabad News: अदालत से लौट रही महिला पर पति व जेठ ने फेंका तेजाब - फोटो : अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अदालत में तारीख करके लौट रही महिला पर दबंगों ने तेजाब (ज्वलनशील पदार्थ) फेंक दिया। घटना के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। प्राथमिक जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पीड़िता ने कहा कि पति व जेठ ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। बताया कि पति व ससुरालीजनों से दहेज व मारपीट करने का मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर की है। बसई मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला सुषमा देवी निवासी गाजीपुर का अपने ससुरालीजन के साथ दहेज की मांग और मारपीट का मुकदमा तहसील कोर्ट फतेहाबाद में चल रहा है। महिला अपने पिता के साथ सोमवार को फतेहाबाद तारीख करने गई थी। वहां से लौटते वक्त जैसे ही ऑटो सवार महिला शंकरपुर पुल पर पहुंची। 

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है

महिला ने बताया कि इसी दौरान पति राघवेंद्र और जेठ पंकज निवासी ताजगंज आगरा ने बातचीत करने के बहाने ऑटो रुकवा लिया। बातचीत के दौरान तेजाब (ज्वलनशील तरल पदार्थ) उसके ऊपर फेंक कर फरार हो गए। इसकी सूचना थाना बसई मुहम्मदपुर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस ने महिला से घटना के बाबत तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एसओ कृपाल सिंह के मुताबिक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। जांच की जा रही है। महिला के शरीर में कोई भी जलने या कपड़े पर तेजाब जैसी कोई केमिकल फेंकने के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed