फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   case has come to light of kidnapping innocent son and raping mother In Firozabad

Firozabad: सोते समय मासूम बेटे को अगवाकर मां से दुष्कर्म, पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी

Sun, 02 Apr 2023 08:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

फिरोजाबाद में युवक आधी रात एक घर में घुस गया। सोते समय मासूम बेटे को अगवा कर लिया। उसे बाहर कहीं छिपाकर वापस घर पहुंचा। इस बार बेटे को मारने की धमकी देकर मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसडीएम को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन
case has come to light of kidnapping innocent son and raping mother In Firozabad
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बेटे को अगवाकर मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी ने पुलिस को शिकायत करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला के किसी को न बताने के आश्वासन पर बेटे को छोड़ा। बेटा मिलने पर पीड़िता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। 

विज्ञापन


घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे वह घर पर अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ सो रही थी। इसी समय गांव का एक युवक घर में घुस आया। उसके बेटे को जबरन उठाकर ले गया। युवक ने बेटे को छोड़ने के बदले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। उसके मना करने पर उसने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुत्र को कहीं छिपाकर कुछ देर बाद वह दोबारा उसके घर पहुंचा। दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पीड़िता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया

बताया कि आरोपी ने शोर करने या पुलिस में शिकायत करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके कार्रवाई न करने के आश्वासन पर रविवार सुबह उसका बेटा घर आया। तब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची। इस मामले को लेकर पीड़िता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति महाराष्ट्र में काम करता है। वह बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी-थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि महिला के आरोपी युवक से चार साल से संबंध हैं। महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। शांति व्यवस्था भंग न हो, इसलिए आरोपी के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed