फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case filed against seven people including woman in various sections

महिला सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Mar 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people including woman in various sections
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गडौरा में बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने कोल्ड स्टोर के मैनेजर व उसके साथियों पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित सात लोगों को नामजद करते हुए करीब चालीस से पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फरिहा पुलिस को दी गई तहरीर में रूपेश कुमार ने कहा है कि वह पीजी कोल्ड स्टोरेज व कोटला कोल्ड नारखी में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। गांव गडौरा निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र भीकम सिंह निवासी गडौरा थाना फरिहा पर करीब 28 लाख रुपये आलू के बकाया थे। 12 फरवरी को नारखी थाना पुलिस को लिखित रुप से शिकायत की गई थी। धर्मेंद्र ने आश्वासन दिया था कि आलू खोदकर कोल्ड में रख देगा, जो भाव है, उसी के हिसाब से बेच देगा। इससे किसानों के पैसों का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन

कोल्ड मैनेजर रुपेश कुमार ने बताया कि चार मार्च की शाम को सूचना मिली कि धर्मेंद्र ने आलू दूसरे कोल्ड में रख रहा है। सूचना पर रूपेश कोल्ड स्वामी रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी (जसराना विधायक), व सुभाष रामबाबू, दिनेश, शीटू, मलिखान के साथ धर्मेंद्र के खेत पर पहुंचे तो धर्मेंद्र ने अपने साथियों के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए पथराव व फायरिंग कर दी। इस दौरान धर्मेंद्र की पत्नी ने फरसे से हमला किया। जिससे सुभाष के सिर में चोट लग गई वहीं अन्य लोग भी पथराव के दौरान घायल हो गए। पथराव के दौरान आरोपियों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस फोर्स को देख आरोपी मौके से भाग जाने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कोल्ड मैनेजर की तहरीर पर फरिहा पुलिस ने धर्मेंद्र, गोविंद, जितेंद्र, अतुल, नेम सिंह, रामपाल व उर्मिला देवी के खिलाफ जानलेवा हमले के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों को नामजद जबकि 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
संजीव चौधरी कोतवाल फरिहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed