{"_id":"58f64f3f4f1c1b1974472a3f","slug":"caretaker-doctors-are-true-to-the-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह डाक्टरों को मंत्री की खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह डाक्टरों को मंत्री की खरी-खरी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
लापरवाह डाक्टरों को मंत्री की खरी-खरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएनसीयू वार्ड में चिकित्सक की लापरवाही से तीन मासूमों की मौत की गूंज सरकार के कानों तक पहुंच गई। कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, भाजपा विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने नगला विष्णु एवं आमरी जाकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। सीएमओ के साथ चिकित्सा अधिकारियों द्वारा बरती गई लापरवाही पर नाराजगी भी जताई।
प्रदेश सरकार के पशुधन,मत्स्य एवं लघु सिंचाई मंत्री एसपी सिंह बघेल मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे लाइनपार क्षेत्र के नगला विष्णु निवासी प्रेमवीर के घर पहुंचे। उन्होंने मासूम के पिता प्रेमवीर से बात की। मौके पर मौजूद मिले सीएमओ डा. एसके दीक्षित, एसीएमओ डा. एसकेएस राना एवं महिला सीएमएस डा.साधना राठौर को कड़ी फटकार लगाई। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा तीन मासूमों की मौत पर अधिकारी गंभीर नहीं हुए। सीएमएस ने कहा कि वार्ड के प्रभारी डा.एके चौधरी के खिलाफ 16 मार्च को रिपोर्ट सीधे सीएमओ को भेजी थी। कैबिनेट मंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि यदि तभी मामला संज्ञान में ले लिया जाता तो शायद मासूमों की मौत नहीं होती। सबसे बड़ी बात एडी स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल में आना उचित नहीं समझा। कैबिनेट मंत्री इसके बाद महिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड को देखने पहुंचे और सीएमएस कक्ष में अभिलेखों की पड़ताल की। उन्होंने टूंडला की रानी व शशि के साथ रन्नो बेगम, इकतारा बेगम से उपचार के बारे में पूछा तो बोलीं की ठीक है।
सवालों में उलझे एडी स्वास्थ्य
एडी स्वास्थ्य एके मित्तल से पूछा कि एक माह में कितनी बार दौरा किया। कैबिनेट मंत्री के सवालों का एडी के पास जवाब नहीं था। इसके बाद उन्होंने कहा तीन लोगों के मर्डर हो जाएं तो डीआईजी तत्काल जाते हैं। आप स्वास्थ्य विभाग के डीआईजी हैं। तीन मासूमों की मौत पर आपको नहीं लगा 40 किलोमीटर दूर फिरोजाबाद में पड़ताल करें। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा। इसके पश्चात दो जुड़वां बच्चे की मौत होने पर शिकोहाबाद के आमरी के गांव डेरा बंजारा में जाकर भी मासूमों की मौत पर मां हसीना बेगम व परिजनों को ढांढस बंधाया। महानगर के अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व विधायक मोहन देव शंखवार सत्यवीर गुप्ता, शिवमोहन श्रोत्रिय, देवेश भारद्वाज, अंकित तिवारी, अरविंद्र बघेल, प्रेमवीर सविता मौजूद थे।
विज्ञापन
चौधरी को कैसे मिली संविदा पर तैनाती
एसएनसीयू वार्ड के प्रभारी संविदा पर तैनात डा. एके चौधरी का चयन आखिर किस आधार पर ही समिति ने कर लिया। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
डा. चौधरी जबरन लगाता था हाजिरी
महिला अस्पताल की सीएमएस डा. साधना राठौर ने कहा डा.एके चौधरी के द्वारा मनमानी की जा रही थी। सीएमएस ने कहा कि जब उपस्थिति रजिस्टर में उन्हें अनुपस्थित दिखाती थी लेकिन डा.एके चौधरी उस कॉलम को काटकर जबरन हाजिरी लगाते थे। कई बार तो उनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। साफ कहा कि कई बार महिला सीएमएस को अपने कक्ष से बाहर जाने तक को विवश होना पड़ा। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर के सबूत मंत्री व विधायक को दिखाए।