फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Careful treatment of AIDS: Colonel Shukla

सावधानी ही एड्स का इलाज: कर्नल शुक्ला

Tue, 01 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 01 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Careful treatment of AIDS: Colonel Shukla
विश्व एड्स दिवस पर नगर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में लोगों को एड्स से बचाव व सुझाव बताए गए। एफएच मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के प्रिंसिपल प्रो. कर्नल एके शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली हास्पिटल से प्रारंभ होकर आगरा हाइवे होते हुए एत्मादपुर पहुंची।
विज्ञापन


जहां पर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। रैली वापस मेडिकल कालेज पर आकर समाप्त हुई। रैली में हास्पिटल, मेडिकल कालेज व नर्सिंग कालेज के करीब 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने को एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें एड्स के प्रचार एवं बचाव संबंधी भ्रांतियों के निवारण की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डा संजीव वर्मा की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एड्स पर विस्तृत चर्चा करते हुए एड्स फैलने के कारण व उससे बचाव के उपाय बताए गए। गोष्ठी में बीसीपीएम संजय यादव, शिवनाथ, हुतेंद्र पाल, देवेंद्र सिंह, रतन सिंह समस्त एनएनएम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



श्री शिव प्रसाद मैमोरियल बालिका महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय शर्मा ने बच्चों को एड्स से संबंधित जानकारी दी। रैली निकालकर लोगों को जागृत किया। इसी क्रम में एक संगोष्ठी नितिन गौतम की अध्यक्षता में हुई। संगोष्ठी में युवाओं ने एड्स की जानकारी देते हुए उनके बचाव के उपाय बताए। युवाओं ने बताया कि एड्स छुआछूत की बीमारी नहीं। एड्स रोगी से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करें। इस अवसर पर नीरज शर्मा, रवि कुशवाह, संजय पचौरी, जीतू चौधरी, जितेंद्र यादव, राजबहादुर आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed