फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car riders fired at Subhash Tiraha

Firozabad News: सुभाष तिराहा पर कार सवारों ने की फायरिंग

Mon, 19 Dec 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Car riders fired at Subhash Tiraha
फिरोजाबाद। सुभाष तिराहे पर कार को ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के दौरान कार सवार दो युवकों ने सुभाष तिराहे पर फायरिंग कर दी। इसके चलते दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। तब तक आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन

घटनाक्रम रविवार रात करीब दस बजे का है। एक कार सुभाष तिराहे से शहर की तरफ आ रही थी। इस बीच पीछे से आ रही कार की स्पीड अधिक थी। कार को ओवरटेक करने के दौरान दोनों कार सवारों के बीच विवाद हो गया। इस बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए। क्षेत्रीय लोग कुछ समझ पाते तब तक एक कार सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी कार सवार युवक कार सहित मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी करने के साथ ही कार सवारों की पुलिस ने तलाश भी की, लेकिन आरोपी कार चालकों के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा सकी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उत्तर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनकी संज्ञान में नहीं है और न ही पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed