{"_id":"69416babcaca3c9c82098161","slug":"car-overturns-on-expressway-three-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-163192-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन घायल
Tue, 16 Dec 2025 07:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
नशामुक्ति केंद्र मेरठ जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नशामुक्ति केंद्र मेरठ जा रहे स्कॉर्पियो सवार एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं। जिनमें से एक को संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
मंगलवार की शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर अनुज निवासी मेरठ, रोहन, सुमित एवं प्रयांशु के साथ कार से लखनऊ से मेरठ स्थित नशामुक्ति केंद्र जा रहे थे। अनुज कार चला रहा था। सभी लोग आकाश (21) निवासी डीएन सिंह काम्प्लेक्स सेमरा गौरी अजीज नगर लखनऊ को लेकर मेरठ जा रहे थे। जब उनकी कार एक्सप्रेस-वे के 55.700 पर पहुंची। तभी कार चालक का कार से नियंत्रण खो गया। जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गाड़ी को क्रेन से हटवाकर थाने भिजवाया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए भेजा गया है।