फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   car overturned after going out of control on expressway in firozabad

Expressway Accident: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार...मच गई चीखपुकार, तीन लोग घायल

Tue, 16 Dec 2025 08:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 16 Dec 2025 08:32 PM IST
सार

एक्सप्रेसवे पर चालक का कार से नियंत्रण खो गया। जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
car overturned after going out of control on expressway in firozabad
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशामुक्ति केंद्र मेरठ जा रहे स्कॉर्पियो सवार एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं। जिनमें से एक को संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर अनुज निवासी मेरठ, रोहन, सुमित एवं प्रयांशु के साथ कार से लखनऊ से मेरठ स्थित नशामुक्ति केंद्र जा रहे थे। अनुज कार चला रहा था। सभी लोग आकाश (21) निवासी डीएन सिंह काम्प्लेक्स सेमरा गौरी अजीज नगर लखनऊ को लेकर मेरठ जा रहे थे। 
विज्ञापन


जब उनकी कार एक्सप्रेस-वे के 55.700 पर पहुंची। तभी चालक का कार से नियंत्रण खो गया। जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गाड़ी को क्रेन से हटवाकर थाने भिजवाया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed