फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car hits bike riders one youth dies

Firozabad: हाईवे पर बाइक सवारों को कार ने राैंदा, युवक ने माैके पर ही तोड़ा दम; साथी गंभीर रूप से घायल

Tue, 18 Feb 2025 08:01 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Feb 2025 08:01 PM IST
सार

बाइक सवार दोनों एक्जीक्यूटिव टूंडला में मार्केटिंग कर आगरा वापस लौट रहे थे। रास्ते में कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। एक की माैके पर ही माैत हो गई।

विज्ञापन
Car hits bike riders one youth dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूंडला में आगरा हाईवे पर मंगलवार शाम कार ने बाइक सवार रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के दो एक्जीक्यूटिवों को रौंदा दिया। हादसे में एक की मौके मौत हो गई। वही साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक्जीक्यूटिव टूंडला में मार्केटिंग कर आगरा वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


आगरा के आवास विकास काॅलोनी निवासी सागर कुमार रेड बुल एनर्जी ड्रिंक कंपनी में एक्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह वह कंपनी के एक्जीक्यूटिव साथी सचिन कुमार निवासी कानपुर के साथ टूंडला में मार्केटिंग करने आए थे। 
विज्ञापन


शहर में विविध प्रतिष्ठानों पर आर्डर लेकर शाम चार बजे करीब वह बाइक से आगरा लौट रहे थे। उनकी बाइक आगरा रोड पर मोहम्मदाबाद मोड स्थित जैन संस कोल्ड स्टोर के के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से जा रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों एक्जीक्यूटिव गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पूर्व ही सागर की मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर घायल सचिन को एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। 


हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। कार को कब्जे में ले लिया है, कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed