फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।
हादसा सुबह 7.30 बजे करीब हुआ। कार चालक रुद्र सिंह पुत्र शिवाकांत निवासी जमराई साहनी थाना मोहन जिला जालौन श्रतिक, प्रवीण कुमार, राजदीन गुरुग्राम से उरई, जालाैन जा रहे थे। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 18,200 पर कार चालक रुद्र को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को रोड से हटवाया गया।