{"_id":"58ff4cd94f1c1b9e65c0d272","slug":"campaign-to-run-ration-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्डों की जांच को चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्डों की जांच को चलेगा अभियान
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट राशन कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों की जांच का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। शासन का आदेश मिलने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने दुकानदार वार टीमों का गठन करने के आदेश दिए हैं। टीम प्रशिक्षण के बाद फील्ड में उतरेंगी। कार्डों की जांच की जिम्मेदारी पंचायत सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों निकाय के कर्मियों को सौंपी गई है। अपात्र कार्डों के नाम सूची से काटने के साथ पात्रों के नाम शामिल किए जाएंगे।
पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनाने में मनमानी की शिकायतें लगातार मिल रहीं थी। ऐसे में आयुक्त खाद्य एवं रसद अजय चौहान ने प्रदेश के सभी डीएम को पत्र जारी करके राशन कार्डों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। शासन का आदेश आने के साथ डीएम नेहा शर्मा ने पूरे जिले की राशन की दुकानों से लगे कार्ड की जांच कराने का फैसला लिया है। कार्डों की जांच के लिए दुकानदार वार जिम्मेदारी जांच टीमों को सौंपी जाएगी। पूर्ति विभाग द्वारा सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। न्याय पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा। जांच के दौरान मई के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार के दिन जांच अधिकारी राशनकार्ड बनाने के नए आवेदनों को प्राप्त करेंगे। सत्यापन के बाद लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक स्थान पर चस्पा की जाएगी। 28 अप्रैल तक कर्मचारियों के ड्यूटी पत्र तैयार हो जाएंगे। तीन मई को टीमों को प्रशिक्षण देने के साथ सामग्री दी जाएगी। तीन जून तक टीमों द्वारा सत्यापन करने के साथ सूची बनाई जाएगी। 14 जून तक अपात्रों की सूची बनाई जाएगी। 23 जून तक अपात्रों की सूची को भी सार्वजनिक स्थल पर पढ़ा जाएगा। 30 जून तक डाटा दुरुस्त करके अपलोड करना होगा।
अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड की जांच कराने के शासन से आदेश मिले हैं। उसके अनुरूप जांच टीमों के गठन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अपात्रों के नाम सूची से बाहर होंगे।
विज्ञापन
केपी मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी फिरोजाबाद