फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cafes and wall paintings will give industrial area a smart identity

Firozabad News: औद्योगिक क्षेत्र को कैफे और वॉल पेंटिंग से मिलेगी स्मार्ट पहचान

Sat, 10 Jan 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cafes and wall paintings will give industrial area a smart identity
यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद - फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित औद्योगिक आस्थान को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) अब एक नए और आधुनिक कलेवर में ढालने जा रहा है। कायाकल्प योजना के तहत यहां देश-विदेश से आने वाले खरीदारों के लिए अत्याधुनिक कैफे बनाए जाएंगे, जहां शांत माहौल में बिजनेस मीटिंग हो सकेंगी।
विज्ञापन

सौंदर्य के साथ-साथ शहर की विरासत को सहेजने के लिए आस्थान की दीवारों पर कांच कला और चूड़ियों के आकर्षक चित्र उकेरे जाएंगे। इसके अलावा, पार्कों का लैंडस्केपिंग और कृत्रिम झरनों के जरिए सौंदर्यीकरण होगा। कचरा प्रबंधन के लिए यहां एक मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जो 250 औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण करेगा। यूपीसीडा के क्षेत्रीय अधिकारी सीके मौर्य ने बताया कि बजट मिलते ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed