फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Businessman shot by bike riders, injured

Firozabad News: कारोबारी को बाइक सवारों ने मारी गोली, घायल

Wed, 09 Oct 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 09 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot by bike riders, injured
टूंडला। पत्नी को स्टेशन छोड़ने जा रहे फिराजाबाद के कारोबारी को सोमवार रात बाइक सवारों ने रास्ते में हथियारों के बल पर रोक लिया तथा फायरिंग कर दी। गोली हाथ व सीने को छूते हुए निकल गई। कारोबारी ने करोड़ों के गबन के मामले में अपनी कंपनी के सीए व उसके ससुर पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के विभव नगर निवासी पवन वर्मा दिव्यगति लिमिटेड कंपनी चलाते हैं। सोमवार रात 10 बजे करीब वह अपनी कार से पत्नी अनुराधा वर्मा को आगरा कैंट स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। हजरतपुर व टोल प्लाजा के मध्य स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर उन्होंने कार में पेट्रोल भरवाया। आरोप है कि इसके बाद वह जैसे ही हाईवे पर चढ़े तभी दो बाइकों पर आए तीन लोगों ने उन्हें पिस्टल दिखाते रोक लिया। इसके साथ ही कार के अगले शीशे पर दो फायर कर दिए।
विज्ञापन

शीशा न टूटने पर जबरन कार का दरवाजा खुलवाकर उनकी पत्नी को नीचे उतार दिया। इसके साथ ही कारोबारी पर गोली चला दी। गोली कारोबारी के हाथ व छाती का छूते हुए निकल गई। इस बीच उनके शोर करने पर वहां पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारी पहुंच गए। जिस पर सभी वहां से सीए व डाॅक्टर के विरुद्ध दर्ज कराए केस को वापस लेने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। कारोबारी के मुताबिक उनकी कंपनी में कमल कुमार अग्रवाल निवासी तोता का ताल आगरा सीए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उनकी कंपनी के खातों में हेराफेरी कर दो करोड़ 16 लाख रुपये का गबन कर लिया है। इस पर उन्होंने 26 अगस्त को न्यायालय के आदेश पर सीए कमल कुमार अग्रवाल, उनके ससुर डीसी गुप्ता, मित्र वैभव जैन व सेकेटरी शिखा अरोरा के विरुद्ध थाना उत्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर थाने लाई और उन्हें छोड़ दिया। उसके बाद केस वापस लेने के लिए उनके पुत्र रेखांश वर्मा को फोन पर धमकी दी जाने लगी। इस मामले में भी उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कारोबारी ने केके अग्रवाल, डीसी गुप्ता व वैभव जैन पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed