फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Buses are being stopped at Jain Mandir intersection, causing inconvenience to passengers.

Firozabad News: जैन मंदिर तिराहे पर रोकी जा रहीं बसें, यात्री परेशान

Tue, 17 Feb 2026 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Buses are being stopped at Jain Mandir intersection, causing inconvenience to passengers.
जैन मंदिर तिराहा पर सवारियों का इंतजार करती रोडवेज बस। संवाद - फोटो : जैन मंदिर तिराहा पर सवारियों का इंतजार करती रोडवेज बस। संवाद
फिरोजाबाद। शहर में रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी और परिवहन निगम के अधिकारियों की अनदेखी के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। जैन मंदिर तिराहा पर रोडवेज और डग्गामार बसों के रुकने से यह स्थान नए बस स्टैंड में तब्दील हो गया है। हालात यह हैं कि निर्धारित रोडवेज बस स्टैंड पर सवारियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से रोडवेज बस स्टैंड से दो कर्मचारियों को जैन मंदिर तिराहा पर तैनात किया गया है। इन कर्मचारियों की तैनाती को करीब तीन माह हो चुके हैं, ताकि रोडवेज बसें बस स्टैंड के अंदर जाकर सवारियां लें और जाम की स्थिति से बचा जा सके। लेकिन इसके बावजूद अधिकांश रोडवेज बसें बस स्टैंड में प्रवेश नहीं कर रहीं और जैन मंदिर तिराहा से ही सवारियां लेकर निकल जा रही हैं।
विज्ञापन


वहीं, लंबे रूट की बसें उसायनी से सीधे सिक्सलेन होते हुए शिकोहाबाद मार्ग की ओर रवाना हो रही हैं। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि यात्रियों को भी भटकना पड़ रहा है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते जैन मंदिर तिराहा नया बस स्टैंड बन गया है। आमजन की सुविधा और यातायात सुधार को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed