फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bus returning from MahaKumbh met accident one dead 19 injured

UP: महाकुंभ स्नान कर लौटते श्रद्धालुओं की बस खाई में पलटी, महिला की मौत; 19 लोग घायल

Tue, 11 Feb 2025 06:16 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 11 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 19 घायलों को अस्पताल भेजा। एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी बस आठ फरवरी को मथुरा से महाकुंभ के लिए रवाना हुई थी। 
 

विज्ञापन
bus returning from MahaKumbh met accident one dead 19 injured
हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाकुंभ स्नान कर मथुरा लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस थाना रामगढ़ क्षेत्र में चालक को झपकी आने के कारण 15 फीट गहरी खाई में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने राहत कार्य में जुट कर 55 में से 20 घायलों को सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। जहां एक वृद्धा को चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं 19 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। हादसा होते ही बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


 

थाना रामगढ़ क्षेत्र स्थित सांती पुल और ममता डिग्री कॉलेज के बीच सोमवार रात करीब 2:30 बजे कुंभ स्नान कर लौटते श्रद्धालुओं की प्राइवेट बस खाई में पलट गई। बस के रोड से उतरते ही बस में सो रहे यात्रियों की नींद टूट गई और चीख-पुकार मचने लगी। 

 
विज्ञापन

चालक बस को काबू में करता उससे पहले ही बस एक पलटा मारकर 15 फीट गहरी खाई में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन उससे पहले ही कुछ यात्री बस से बाहर आ गए थे। पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। 

इसके बाद 55 में से करीब 20 घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मथुरा गोविंद नगर के पृथ्वी वाली काॅलोनी निवासी शांति देवी (68) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। मृतका के पति रामस्वरूप ने बताया कि वह आठ फरवरी को मथुरा से कुंभ अपनी पत्नी और भतीजे के साथ गए थे। बस में 55 यात्री थे। बस मालिक ने 1500 रुपये प्रति यात्री लिए थे। 

 
विज्ञापन

हादसे के बाद ही चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। वहीं 19 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि संभावित यह घटना चालक को झपकी आने की वजह से हुई है। एक वृद्ध महिला की मौत हुई है। 19 लोग घायल हुए है।

 

ये यात्री हुए घायल
मथुरा के कृष्णा नगर निवासी बबीता, योगेश, मानसिंह, केशव, मिथलेश, विजया देवी, आनंद नगर निवासी अवध किशोर, श्याम नगर निवासी पूजा कुमारी, हंसो देवी, पृथ्वी वाली कालोनी निवासी रामस्वरूप, आनंदपुरी निवासी सुनीता, जमुनादेवी, पार्वती, अनूप कुमार, मंजी देवी, थाना मांठ के पिपरौली निवासी गायत्री, धर्मलोक नगर निवासी नाथु, रमेश, बेरा निवासी गीता देवी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed