{"_id":"f780f32516d5f860ae4fd1c9133e1741","slug":"burned-effigies-of-the-state-vhp-leaders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप नेताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप नेताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 26 Feb 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप नेता की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुक्रवार को कोटला चुंगी चौराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की और मृतक के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली की निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि गाय को मारने वालों को 50 लाख रुपये दिए जा रहे है और उनकी रक्षा में मरने वाले को मात्र 15 लाख रुपये दिए जा रहे है। प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा ने कहा आज प्रदेश अराजक लोगों की गिरफ्त में है। मृतक अरुण माहौर के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा के रूप में देने चाहिए। जिलामंत्री बृजेश चौहान ने कहा 2017 में प्रदेश की जनता सरकार को इसका जवाब देगी। बजरंग दल जिला संयोजक संतोष कुमार वशिष्ठ ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। पुतला दहन के बाद अरुण माहौर की आत्मा को शांति देने के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पारुल शर्मा, कुलदीप गुर्जर, पीयूष गुप्ता, संतोष गुप्ता, लकी तिवारी, श्रीनिवास गुप्ता, भोला यादव, प्रमोद सैनी, रमाकांत गुप्ता, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।