फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bullies shot and killed a farmer

Firozabad News: दबंगों ने किसान की गोली मारकर की हत्या

Tue, 13 Feb 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 13 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bullies shot and killed a farmer
सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र में प्रधानी के चुनाव से चल रही रंजिश में प्रधान पक्ष के लोगों ने दंबगई दिखाते हुए किसान की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने से पहले आरोपियों छतों से जमकर पत्थरबाजी भी की थी। हत्या की सूचना पर एसएसपी, सीओ, थाना प्रभारी मौके पर जा पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।गांव जायमई निवासी रामसेवक (70) किसान थे। वह खेती करने के साथ ही कस्बा सिरसागंज में पोरवाल परचून की दुकान पर बैठते थे। मृतक के भतीजे अमित प्रताप ने बताया कि उसके ताऊ रामसेवक शाम को दुकान से लौट रहे थे। तभी गांव के संजीव उर्फ सुधाकर, प्रदीप उर्फ प्रभाकर, कुलदीप, पिल्लू, राममहेश, विजय, पुष्पेंद्र, आलोक, सीटू, गांव के अजय उर्फ फौजी पहले से ही तमंचा व राइफल के साथ ताऊ के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। गांव में आते ही सभी लोगों ने ताऊ रामसेवक को घेर लिया। आरोप है कि अजय ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उन्हें गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोपी फायर करते हुए सुधाकर की छत पर चढ़कर गोलियां चलाने लगे। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भागने लगे। मौके पर एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह भी जा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआवना किया। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने दबंगई में गोली मारकर हत्या की है। चंदे का विवाद भी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed