फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bulldozer run in master plan area Tundla, three illegal colonies demolished

Firozabad News: मास्टर प्लान एरिया टूंडला में चला बुलडोजर, तीन अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Tue, 18 Jul 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run in master plan area Tundla, three illegal colonies demolished
फिरोजाबाद। अवैध कॉलोनी व प्लाॅटिंग वाले तीन स्थानों पर मंगलवार को विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कराया। टूंडला क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग व काॅलोनी बनाने वाले कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई। इस दौरान करीब दस करोड़ 21 लाख की जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई प्रभारी सचिव विप्रा राजेद्र कुमार के निर्देशन में की गई।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के निर्देश पर अधिकारियों ने शिवपुरी मार्ग पुराने तालाब के बगल में हो रही अवैध प्लाॅटिंग को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त करा दिया। यहां पर किसी सुरेश चंद्र कॉलोनाइजर द्वारा बगैर नक्शा पास कराए काॅलोनी का निर्माण कराया जा रहा था। कार्रवाई के अगले चरण में विप्रा की टीम टूंडला तहसील क्षेत्र के ही मोहम्मदाबाद पहुंची। यहां पर श्रीजी रेजीडेंसी के नाम से लगभग 10 बीघा क्षेत्र में सड़क बनाकर व अलग-अलग माप क्षेत्रफल की भूमि पर नींव भरवाई जा रही थी। विप्रा अधिकारियों ने इस अविकसित कॉलोनी को भी मौके पर ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

एक अन्य कार्रवाई के दौरान विकास प्राधिकरण अफसरों ने सूरजपाल द्वारा शिवपुरी-मोहम्मदाबाद मार्ग पर बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही कॉलानी को भी बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। समूची कार्रवाई प्रभारी सचिव विकास प्राधिकरण राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। इस दौरान लगभग 10 करोड़ 20 लाख की कीमत वाली करीब 21 बीघा भूमि से अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed