{"_id":"03cf4ed887798a698bad80fac2db9ca0","slug":"bsp-ready-to-preparation-of-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 03 Jul 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
बसपा 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूती की कवायद में जुट गई है। शुक्रवार को बीवीएफ (बहुजन वॉलिंटयर फोर्स) का कैडर कैंप आयोजित किया गया। इस दौराप हर सेक्टर में पांच युवाओं की टीम को खड़ा करने का लक्ष्य दिया गया। बसपा की जिला यूनिट के साथ जोन कोआर्डिनेटर मौजूद थे।
कोटला रोड नगला करन सिंह स्थित अंबेडकर स्कूल के प्रांगण में आयोजित बीवीएफ के कैडर कैंप में मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीवीएफ बसपा का संगठन है। पांचों विधानसभा के संयोजक विधानसभा इकाई अध्यक्ष से तालमेल बैठाकर संगठन को खड़ा करें। उन्होंने कहा जिले में 185 सेक्टर में जाकर 16 से 25 वर्ष के युवाओं को जोड़ें। साथ ही 26 से 35 वर्ष तक के कार्यकर्ताओं को बूथ पदाधिकारी की जिम्मेदारी दें। उन्होंने कहा कि इसका गठन बसपा संस्थापक मान्यवर स्व. कांशीराम ने किया था। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का मंशा थी कि वह युवाओं को पार्टी के सिद्धांतों एवं राजनीतिक समझदारी एवं महापुरुषों के बारे में ज्ञान संगठन के माध्यम से दिला सकें। उन्होंने कहा कि हमारा युवा संगठन मजबूत होगा तभी 2017 के चुनाव में जीत मिलेगी। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर डा.ज्ञान सिंह ने कहा हमें भाईचारा बनाकर पार्टी हित में काम करना होगा। सपा सरकार का जंगलराज एवं भाजपा के झूठों का पुलिंदा जनता के बीच बताना होगा। संचालन बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह ने किया। इस दौरान पवन दीक्षित, लोकेश कुमार, जितेंद्र निमेष, टीटू प्रधान, अशोक ठेकेदार, अनिल कुमार डब्बू, ब्रजेश बिट्टू, विजयपाल सिंह, बंटू शर्मा, डा. हरी सिंह, प्रमोद कुमार, सुरजीत कुमार, मोनू जाटव, रमेश चंद्र, ब्रजेश वरुन, अभिषेक कठेरिया, मोहकम सिंह, त्रिलोक चंद्र कुशवाहा, बारिश अली, डा. रोशनला गौतम, ग्याप्रसाद, रानी देवी, सीमा, सोमा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सोनू भारती ने की।