{"_id":"586006be4f1c1b8640eeb315","slug":"bsp-government-will-reduce-the-electricity-bill-raamaveer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की सरकार बनी तो बिजली के बिल कम होंगे : रामवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की सरकार बनी तो बिजली के बिल कम होंगे : रामवीर
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में बसपा भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया
बसपा के भाईचारा सम्मेलन में भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला गया। वहीं, लोगों को बसपा सरकार के आने पर तमाम सुविधाओं का वादा भी किया गया। पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह (अलीगढ़) ने कहा कि भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है। नोटबंदी के चलते बेगुनाहों की जान जा रही है और प्रधानमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
आगरा रोड स्थित न्यू सत्कार मैरिज होम पर आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बसपा में ही क्षत्रिय समाज का मान सम्मान सुरक्षित रह सकता है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी ही सरकार बनाएगी। इस दौरान पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बसपा सरकार बनते ही बिजली बिल कम किए जाएंगे। कांग्रेस और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नसबंदी के चलते फेल हुई थी और भाजपा नोटबंदी के कारण फेल होगी। आने वाला समय बसपा का है। मथुरा मांट से विधायक पं. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि जितनी कानून व्यवस्था बसपा सरकार में दुरुस्त रही थी, उतनी कानून व्यवस्था अन्य किसी सरकार में नहीं रही।
इस दौरान सुनील चित्तौड़, शशुद्दीन राइन, हेमंत प्रताप सिंह, संघरत्न सेठी, महेन्द्र सिंह, डा. ज्ञान सिंह, ध्रुव पाराशर, जगमोहन, बसपा प्रत्याशी राकेश बाबू एडवोकेट, खालिद नसीर, शैलेन्द्र यादव, शिवराज सिंह यादव, योगेश प्रताप सिंह बघेल, प्रमोद कुमार, विनोद दीक्षित, नीरज दीक्षित, संजय गर्ग, शिवकुमार उपाध्याय, तरूण शर्मा,, प्रमोद बघेल, राकेश टाईगर, अतुल वशिष्ठ, देवेन्द्र गर्ग, प्रकाश मोर्य, सुजीत भारती, सूर्यकांत आदि रहे।