फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   B.Sc. student hanged himself to death

Firozabad News: बीएससी के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 10 Aug 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
B.Sc. student hanged himself to death
शिकोहाबादफोटो-201-मृतक प्रशांत का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शिकोहाबाद। नगर की आवास-विकास कॉलोनी में रविवार रात 25 वर्षीय बीएससी के एक छात्र ने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आवास-विकास कॉलोनी निवासी प्रशांत उर्फ दीपक (25) के पिता अटल बिहारी आवास-विकास विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, जो रविवार को मैनपुरी अपनी किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहीं, उसकी बहन साक्षी सैफई में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। घटना के वक्त घर पर प्रशांत अपनी मां रीना के साथ अकेला था।
विज्ञापन

मां रीना ने बताया कि प्रशांत शाम को करीब 5 बजे घर से बाहर घूमने गया था। घर लौटने के बाद वह चुपचाप तीसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया, तो मां उसे देखने ऊपर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में प्रशांत फंदे से लटका हुआ था। मां की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारकर संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed