{"_id":"68f797506583f9227401a09d","slug":"brothers-crushed-by-loader-vehicle-one-dead-and-the-other-injured-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-158943-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लोडर वाहन ने भाइयों को रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लोडर वाहन ने भाइयों को रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल
Tue, 21 Oct 2025 07:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- बाइक से गांव से शिकोहाबाद आ रहे थे बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। गांव दखिनारा के पास बाइक और लोडर वाहन (मैक्स पिकअप) की भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक का चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय एवं शव को फिरोजाबाद भेजा है।
पवन कुमार (20) अपने चचेरे भाई वीकेश (18) निवासी टीकरी लखौआ थाना जसराना के साथ मंगलवार को बाइक से शिकोहाबाद आ रहा था। जब वह मुस्तफाबाद रोड गांव दखिनारा के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही मैक्स पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के साथ ही वीकेश बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल पवन कुमार को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि डीसीएम ने बाइक में टक्कर मारी थी। जिसके बाद वह भाग निकला है। शव को फिरोजाबाद भेजा है। डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था वीकेश
मृतक के चचेरे भाई पवन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई वीकेश सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। इस घटना के बाद से मृतक के बड़े भाई संदीप और माता-पिता रामा देवी तथा राकेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।