{"_id":"681b7db4c07248c3ac0ff919","slug":"brother-in-law-harassed-girl-who-went-to-her-sister-house-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जीजा की करतूत से उड़ी नींद...बहन के घर में युवती से की ऐसी हरकत, सहम गई वो; अब जिंदगी बर्बाद करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जीजा की करतूत से उड़ी नींद...बहन के घर में युवती से की ऐसी हरकत, सहम गई वो; अब जिंदगी बर्बाद करने की धमकी
Wed, 07 May 2025 09:05 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 07 May 2025 09:05 PM IST
सार
बहन के घर गई युवती को जीजा ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। उसके साथ गंदा काम करने की कोशिश की। विरोध करने के बाद युवती अपने घर लाैट आई। लेकिन इसके बाद भी जीजा ने पीछा नहीं छोड़ा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी बहन के घर कुछ दिन के लिए गई थी। जहां मौके का फायदा उठाकर जीजा ने उसके साथ गलत हरकत कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती विरोध कर अपने घर वापस आ गई। इसके बाद जीजा उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने लगा। पीड़िता ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मटसेना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी बहन के घर नोएडा सेक्टर 22 में रहकर ऑनलाइन दवाइयां घर बैठे बिक्री करती थी। एक दिन बहन किसी काम से बाजार गई थीं। उसी दिन जीजा ने गलत इरादे से मुझे पकड़ लिया और जबरदस्ती की।
ये भी पढ़ें-Operation Sindoor: आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद जश्न...भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
ये भी पढ़ें-Operation Sindoor: आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद जश्न...भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
विरोध करने पर जीजा चला गया और पीड़िता नोएडा से अपने घर आ गई। उसके बाद जीजा ने मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो व मैसेज भेजना शुरू कर दिया। पीड़िता के मना करने के बाद भी वह नहीं माना और उसे बर्बाद करने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
इस संबंध में मटसेना पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस संबंध में मटसेना पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।