फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brother-in-law and brother-in-law arrested for selling spurious liquor at a licensed shop

Firozabad News: लाइसेंसशुदा ठेके पर नकली शराब बेचने वाले जीजा-साले गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 06:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Oct 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law arrested for selling spurious liquor at a licensed shop
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- हरियाणा से आता था कच्चा माल, 23 फर्जी क्यूआर कोड बरामद
विज्ञापन

- नसीरपुर थाना पुलिस ने नौरंगी घाट के पास संचालित फैक्ट्री को पकड़ा
- भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का माल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नसीरपुर थाना पुलिस ने इलाके के नौरंगी घाट के पास संचालित नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। इस गैंग का मुख्य सरगना आबकारी विभाग के लाइसेंस पर संचालित एक शराब ठेके का मालिक है और वह अपने ठेके पर ही नकली शराब खपाता था।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने गैंग के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि नसीरपुर थाना इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी की टीम ने दो अभियुक्त राजीव उर्फ राजू निवासी ग्राम फतेहपुर नसीरपुर थाना नगला खंगर और उसके साले हरेंद्र निवासी ग्राम शहजादपुर द्विदौली थाना नसीरपुर को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आपस में साझेदार बनकर अवैध कारोबार कर रहे थे। नकली शराब बनाते हुए दोनों को रंगेहाथ पकड़ा गया। जांच में पता चला कि राजू उर्फ राजू लाइसेंसशुदा शराब ठेके का मालिक है, उसका अंग्रेजी शराब का ठेका नौरंगी घाट पर है। राजू और हरेंद्र नकली शराब बनाने के लिए हरियाणा से कच्चा माल और मिश्रण लाते थे। इस खतरनाक अपमिश्रित शराब को वे अपने लाइसेंसी ठेके पर ही असली शराब बताकर बेचते थे, जिससे जनता के स्वास्थ्य और सरकारी राजस्व दोनों को बड़ा नुकसान हो रहा था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नसीरपुर थाने में दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन



पुलिस को मौके से यह मिला
लगभग 15 लीटर अपमिश्रित अवैध शराब (बोतलों और एक 5 लीटर की प्लास्टिक बोतल में)। देशी और गैर-प्रांत (गैर-राज्य) की अंग्रेजी शराब की कुल 11 बोतलें और 13 पव्वा। 23 कूटरचित (फर्जी) बारकोड/क्यूआर कोड, जिनका इस्तेमाल बोतलों पर चिपकाकर असली दिखाने के लिए किया जाता था। नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली यूरिया खाद, खाली बोतलें, प्लास्टिक के ढक्कन, और अन्य उपकरण जैसे बाल्टी, कीप और मग बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी, एसआई जितेंद्र गौतम, चंद्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल ब्रजभान सिंह, वीरेश कुमार, सत्यवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





अभियुक्त राजू का पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त राजीव उर्फ राजू एक शातिर अपराधी है, जिसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना नगला खंगर में हत्या के प्रयास और सरकारी कर्मचारी पर हमला जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed