फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brother Beaten to Death While Bringing Back Sister from In-laws’ House in Firozabad

UP: बहन के ससुराल वालों का खूनी खेल...लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, भाई को मार डाला; पिता भी हो गए घायल

Thu, 18 Sep 2025 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 08:38 AM IST
सार

बहन को लेने गए उसके मायके आए भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ये घटना फिरोजाबाद के बसई मुहम्मदपुर के अलादीपुरा गांव की है। विवाहिता और उसके पिता को भी चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Brother Beaten to Death While Bringing Back Sister from In-laws’ House in Firozabad
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के बसई मुहम्मदपुर के अलादीपुरा गांव में आगरा के पिनाहट के रहने वाले 35 वर्षीय मुकेश की उसकी बहन की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मुकेश अपने पिता साथ बहन को लेने उसके मायके अलादीपुरा आया हुआ था। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर बसई मुहम्मदपुर के अलादीपुरा गांव की है। आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के चचिया रोड निवासी सियाराम ने अपनी बेटी पूरन की शादी अलादीपुरा के ओमकार के साथ की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत पिनाहट थाने में भी दर्ज की गई थी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई और पूरन वापस ससुराल लौट आई थी। मंगलवार को सियाराम अपने बेटे मुकेश के साथ बाइक से पूरन को लेने अलादीपुरा गए थे। वहां बातचीत के दौरान फिर से विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन


सियाराम का आरोप है कि ससुराल पक्ष पूरन को वापस भेजने को तैयार नहीं था। इसी बात पर गुस्सा होकर बेटी के पति ओमकार, ससुर कमल सिंह, सास मीरा देवी, देवर रामअवतार, अशोक और सुखराम ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में बेटी पूरन देवी, वे खुद और बेटा मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस आई। इधर, आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां से बेटे को आगरा रेफर किया गया। आगरा में बुधवार को उपचार के दौरान मुकेश की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सियाराम के बेटे चोब सिंह की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें अब हत्या की धाराएं जोड़ी जाएंगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed