फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brother and sister beat up woman, case registered

Firozabad News: भाई-बहनों ने मिलकर महिला को पीटा, केस दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister beat up woman, case registered
शिकोहाबाद। भांजे के साथ बाइक से मायके आ रही महिला बाइक गिरने से घायल हो गई। वहीं रास्ते में खड़े एक परिवार के लोगों ने घायल महिला की पिटाई कर दी। उसके आभूषण भी छीन लिए। आरोपियों ने महिला के ऊपर पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया, जिसने महिला को काट लिया। इस मामले में महिला ने नगला खंगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव नगला गुलाल निवासी संजू देवी 28 अक्तूबर शाम भांजे योगेंद्र के साथ बाइक से शिकोहाबाद से मायके नगला महाराम जा रहीं थीं। आरोप है कि आटेपुर चौराहे के पास सौरभ का छोटा भाई गोलू खड़ा दिखाई दिया। इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला गिर गई। आरोप है कि तभी गोलू, उसका भाई सौरभ और दोनों बहनें तथा दादी वहां आ गए। उन्होंने महिला को पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिला का मंगलसूत्र, गले की चेन, बड़ा लॉकेट, मंगलसूत्र के 6 मूंगे आदि छीन लिए। इसके बाद पालतू कुत्ते से महिला के पैर में कटवाकर लहूलुहान कर दिया। नगला खंगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed