{"_id":"66a2c7add51a976bd9072344","slug":"brokers-ran-away-from-arto-office-after-seeing-adm-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-129934-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एडीएम को देख एआरटीओ कार्यालय से भागे दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एडीएम को देख एआरटीओ कार्यालय से भागे दलाल
Fri, 26 Jul 2024 03:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एडीएम न्यायिक संगीता गौतम बृहस्पतिवार सुबह एआरटीओ कार्यालय पहुंचीं तो दलालों में हड़कंप मच गया। दलाल तत्काल दीवार फांदकर भागे। कई तो बस्ते तक से गायब हो गए। एडीएम ने उपस्थित रजिस्टर देखा तो एआरटीओ के साथ दो आरआई व दो लिपिक अनुपस्थित थे। पूछने पर बताया कि एआरटीओ हादसा स्थल पर गए हैं। लाइसेंस बनाने का काम लंबित मिला। देर शाम तक कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एडीएम संगीता गौतम सुबह 10:20 बजे एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं। एडीएम के आने की भनक लगते ही कार्यालय का तो माहौल बदल गया। जो दलाल लिपिकों की सीटों पर हावी रहते थे, वह बाहर की ओर दौड़ लगाते दिखाई दिए। कई दीवार फांदकर निकल गए। लिपिक जो मौजूद थे, उन्होंने अपनी सीट संभाल ली। एडीएम ने वहां पहुंचते ही उपस्थिति जांची तो वहां एआरटीओ सुरेशचंद्र यादव, आरआई राजेंद्र सिंह, अखिलेश यादव व लिपिक अमित कुमार शुक्ला व ब्रजेश कुमार अनुपस्थित थे।
एआरटीओ ने फोन पर बताया कि वह एक्सप्रेसवे पर हुए हादसा स्थल पर मौजूद हैं। लाइसेंस रजिस्टर देखा तो काफी लंबित मिले। उन्होंने काफी नाराजगी जाहिर की। एडीएम ने प्रवर्तन को बढ़ाने के साथ निर्देश दिए कि जो 240 स्कूली वाहन अनफिट करार दिए वह रोड पर चलते हुए नहीं दिखाई देने चाहिए। क्यों कि यह वाहन काली सूची में डाल दें। उन्होंने कहा पूरी निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई है।
-- --
शिकोहाबाद तहसील में प्राइवेट कर्मचारी कार्य करता मिला
शिकोहाबाद। एडीएम विशुराजा ने शिकोहाबाद तहसील का औचक निरीक्षण किया। एडीएम ने तहसील में बिना अनुमति के कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी को काम करते पकड़ा। एडीएम की इस कार्रवाई से तहसील प्रशासन परेशान दिखा। शिकोहाबाद पहुंचे एडीएम को बिना अनुमति के प्राइवेट तौर पर काम कर रहे अवधेश नामक युवक को पकड़ लिया। युवक के तहसील प्रशासन भी परेशान दिखाई दिया। एडीएम ने युवक से पूछताछ की तो वह चुप्पी साध गया। बताते हैं कि उक्त युवक एसडीएम शिकोहाबाद के पेशकार श्यामवीर के अधीन काम कर रहा था। इसकी कहीं से अनुमति नहीं ली गई थी। एडीएम ने प्राइवेट कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वेतन के सवाल पर अफसरों ने साधी चुप्पी
शिकोहाबाद। मक्खनपुर नवादा में प्राइवेट कर्मचारी और तत्कालीन अधिकारी पर भूमि प्रकरण में लगे आरोपों के बाद तहसील प्रशासन ने सबक नहीं लिया। एसडीएम न्यायालय में प्राइवेटकर्मी अवधेश नाम के युवक को बिना अनुमति के काम करते हुए एडीएम ने पकड़ लिया। इस युवक को वेतन कहां से मिलता है और किसने रखा इस पर एडीएम व एसडीएम भी चुप ही रहे।
-तहसील शिकोहाबाद में बिना अनुमति प्राइवेट तौर पर काम करते हुए युवक को पकड़़ा है, इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
विशु राजा, एडीएम