फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bogus voter turnout were going up and the base card

मतदान को बनाए जा रहे थे फर्जी वोटर व आधार कार्ड

Sat, 28 Nov 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 28 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
Bogus voter turnout were going up and the base card
पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए एक जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा फर्जी वोटर कार्ड, आधार कार्ड व राशन कार्ड तैयार किए जा रहे थे। एसडीएम व पुलिस फोर्स के आने भी भनक मिलते ही केंद्र संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सामान को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

अरांव ब्लाक के अंतर्गत गांव कुढ़ीना में जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा वोट डालने के लिए फर्जी तरीके से लोगों के वोटर कार्ड, आधार कार्ड व राशन कार्ड तैयार किए जा रहे थे। सूचना पर एसपी ने डीएम विजय किरन आनंद व एसडीएम शिकोहाबाद को जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव कुढ़ीना पहुंचे। पुलिस फोर्स के देखकर केंद्र संचालक मौके से भाग खड़ा हुआ। एसडीएम ने बताया कि जनसेवा केंद्र से लैपटॉप, प्रिंटर, हैंड स्कैनर, आई स्कैनर व यूपीएस जब्त कर लिया गया है। फर्जी रूप से वोटर कार्ड, आधार कार्ड व राशन कार्ड के मामले में लेखपाल कुढ़ीना विजेंद्र सिंह वर्मा द्वारा जनसेवा केंद्र संचालक भानुप्रताप सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी गांव कुढ़ीना के खिलाफ थाना सिरसागंज में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed