फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Body of youth who drowned in Yamuna found after 32 hours

Firozabad News: यमुना में डूबे युवक का शव 32 घंटे बाद मिला

Sat, 26 Oct 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 26 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in Yamuna found after 32 hours
टूंडला। ट्यूब पर बैठकर यमुना पार करने के दौरान डूबे युवक का शव घटना के 32 घंटे बाद डूबने वाले स्थान पर ही मिला है। युवक का शव मिलने ही परिवार में चीत्कार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा निवासी भूदेव सिंह का 24 वर्षीय पुत्र रामकेश बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे ट्यूब पर बैठकर रस्सी के सहारे यमुना पार कर रहा था। उसकी कमर में भी रस्सी बंधी हुई थी। जब वह बीच यमुना में पहुंचा था, तभी संतुलन बिगड़ने पर वह ट्यूब से पानी में गिर गया तथा गहरे पानी में डूब गया था। घटना के समय पत्नी पूजा एक ओर किनारे पर तथा दूसरे किनारे पर पिता भूदेव सिंह रस्सी पकड़े हुए थे। उनकी चीखपुकार पर डूबे युवक की स्थानीय तैराकों और कुछ देर बाद पीएसी के गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला था। अंधेरा होने पर सर्च अभियान रोक दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से डूबे युवक की गोताखोरों ने फिर से तलाश शुरू की। शाम को एक बार फिर जहां युवक डूबा था वहां शुरू की गई। शाम चार बजे के करीब युवक का शव बरामद हो गया। शुक्रवार को टीम ने 25 किलोमीटर तक डूबे युवक की तलाश की थी। घटना के बाद रातभर यमुना किनारे बैठे रहे। थाना नगला सिंघी प्रभारी शिवकुमार चौहान का कहना है कि डूबे युवक का शव बरामद हो गया है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

25जेएनडी26: सीएमओ को दी शिकायत दिखाते हुए वार्ड 9 निवासी राजबाला।

25जेएनडी26: सीएमओ को दी शिकायत दिखाते हुए वार्ड 9 निवासी राजबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed