फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Body of young man found hanging from mango tree

UP: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, महिला पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Jun 2026 09:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Fri, 12 Jun 2026 09:45 PM IST
सार

पिता का कहना है कि दिन में किसी बात पर गांव में राजकुमार की कहासुनी हुई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। परिजन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Body of young man found hanging from mango tree
राजकुमार का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव टुला में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर परिजन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं से कर रही है।
विज्ञापन


गांव टुला निवासी राजकुमार (32) आगरा में मजदूरी करता था। मृतक के पिता हरिप्रसाद उर्फ पप्पू ने गांव की ही एक महिला पर अपने बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि दिन में किसी बात पर गांव में राजकुमार की कहासुनी हुई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। परिजन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़ित पिता के आरोपों के आधार पर नामजद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग और दो शादियों की चर्चा
पुलिस को ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चा से पता लगा है कि राजकुमार का गांव की ही एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उसका वहां आना-जाना था। बताया गया है कि मृतक की दो शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों पत्नियां उसके साथ नहीं रहती थीं। उसकी दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed