फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   body of young man found floating in river who jumped into Yamuna after calling his mother in Firozabad

Firozabad News: युवक ने मां को किया फोन, बाइक पुल पर खड़ी है... फिर यमुना में लगा दी छलांग; दूसरे दिन मिली लाश

Mon, 26 Aug 2024 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 08:30 PM IST
सार

सुहागनगरी में युवक ने मां को फोन करने का बाद यमुना में छलांग लगा दी थी। बाइक पुल पर खड़ी मिली थी। अब दूसरे दिन उसकी लाश उतराती मिली है। 

विज्ञापन
body of young man found floating in river who jumped into Yamuna after calling his mother in Firozabad
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवक ने पुल पर खड़े होकर मां को फोन किया। कहा कि वह बहुत परेशान है। बाइक पुल पर खड़ी है। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंच गए। वहां परिजन को उसकी बाइक खड़ी मिली थी। साथ ही एक बैग भी मिला। 24 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से काफी दूर यमुना में उतराता हुआ मिला। घटना थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के इधौन पुल की है।

विज्ञापन

 
थाना दक्षिण के सुहाग नगर निवासी पुष्पेंद्र (23) की बाइक बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के ईधौन पुल के निकट मिली थी। उसने यहां पहुंच कर अपनी मां फोन भी किया था। जानकारी मिलने पर खोजबीन में जुटे परिजन को बाइक मिल गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका था। यमुना में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस यमुना में उसकी तलाश में जुट गई थी। 

विज्ञापन

सोमवार को कबीरपुरा में उसका शव यमुना में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के बैग से पांच क्रेडिट कार्ड मिले थे। पारिवारीजनों का कहना था कि उसके पास दो फोन थे, लेकिन शव के पास कोई फोन नही मिला। इस दौरान लोगों में दबी जुबां पर चर्चा थी कि व्यवसायी पर काफी कर्ज हो गया था।

दोनों मोबाइल कर दिए थे रिसेट

थाना प्रभारी ने बताया कि पहले तो परिजन उसके मोबाइल का कोई अता पता नहीं था। इसके बाद परिजन से पूछताछ की गई तो दोनों मोबाइल पुलिस के सुपुर्द किए गए। मोबाइल चेक करने पर उनमें कुछ नहीं मिला। युवक दोनों मोबाइलों को रिसेट कर गया है। मोबाइल से कोई भी साक्ष्य नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed