{"_id":"64de56951e68d1067501ebc4","slug":"body-of-teenager-drowned-in-kasganj-found-in-jhalgopalpur-canal-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-2900-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कासगंज में डूबे किशोर का शव झालगोपालपुर नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कासगंज में डूबे किशोर का शव झालगोपालपुर नहर में मिला
Thu, 17 Aug 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में नहर से एक किशोर का शव बरामद हुआ। शव कासगंज से नहर में बहता हुआ एका तक पहुंचा। पुलिस ने नहर से मृतक के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया। जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र निवासी मोहित कुमार (15 )पुत्र योगेश नहर में 15 अगस्त को साथियों के साथ नहाने गया था। नहाते समय वह नहर में तेज बहाव के चलते डूब गया। उसके नहर में डूबते ही हड़कंप मच गया। पता चलते ही वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उसकी काफी तलाश की थी। किशोर का कोई पता नहीं चल सका। परिवार कासगंज क्षेत्र से नहर किनारे उसकी तलाश करते-करते थाना एका के झाल गोपालपुर तक पहुंच गए। यहां परिवार को मोहित कश्यप का शव नहर में दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना की। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से काफी प्रयासों के बाद मोहित का शव नहर से बाहर निकलवाया। शव निकलते ही परिवार के सदस्य रोने लगे। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन