{"_id":"6b0ae138a6010f26030477d0","slug":"body-missing-youth-found-hanging-dilapidated-house-firozabad-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडहर घर में मिला युवक का शव: बदबू आने पर हुई ग्रामीणों को जानकारी, आठ दिन से था लापता; गल चुकी थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडहर घर में मिला युवक का शव: बदबू आने पर हुई ग्रामीणों को जानकारी, आठ दिन से था लापता; गल चुकी थी लाश
Sat, 28 Nov 2026 08:01 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:01 PM IST
सार
युवक मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, इसके बाद वापस नहीं लाैटा। शनिवार को बदबू आने पर ग्रामीणों ने खंडहरनुमा घर के अंदर जाकर देखा तो युवक को शव फंदे से लटका था।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के सुजातनगर क्षेत्र में घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक खंडहर मकान में शनिवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक 20 नवंबर को घर से निकला था और कई दिन पहले आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुजातनगर निवासी 22 वर्षीय हिमांशु उर्फ नेरा पुत्र भूरी सिंह अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था। काम के सिलसिले में वह कई-कई दिनों तक घर से बाहर ही रहता था। 20 नवंबर को घर से मजदूरी के लिए निकला था। शनिवार सुबह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित खंडहरनुमा घर से बदबू आने पर गांव के लोगों ने भीतर जाकर देखा, तो वहां पंखे के कुंदे पर हिमांशु का शव फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि शव बुरी तरह से गल चुका था, जिससे प्रतीत हो रहा है कि युवक ने कई दिन पहले आत्महत्या की है। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।