{"_id":"66af90fcace8b0437702a234","slug":"bodies-of-two-youths-found-hanging-including-auto-driver-in-firozabad-police-investigating-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ऑटो चालक सहित दो युवकों के फंदे पर लटके मिले शव, मची चीख पुकार; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ऑटो चालक सहित दो युवकों के फंदे पर लटके मिले शव, मची चीख पुकार; पुलिस कर रही जांच
Sun, 04 Aug 2024 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:02 PM IST
सार
सुहागनगरी में ऑटो चालक सहित दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिले। इससे घरों में चीख पुकार मच गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फंदे से लटककर जान दे दी। घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। मामले में आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
पहली घटना उत्तर थाना क्षेत्र के बसंत बिहार कॉलोनी की है। यहां निवासी अश्वनी उर्फ अन्नू (30) ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार को घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन ने अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते हैं कि पारवारिक कलह के कारण पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायका चली गई थी। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
दूसरी घटना मटसेना थाना क्षेत्र के फुलायची गांव की है। गांव निवासी सचिन (26) ने रविवार शाम कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की पूछताछ में परिजन ने बताया कि गांव के कुछ युवकों से कहासुनी होने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।