फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bloody clash between two parties over a minor issue, sticks and batons were used heavily

Firozabad News: मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

Tue, 05 Aug 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties over a minor issue, sticks and batons were used heavily
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में मामूली कहासुनी पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले हैं। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से 8 लोग घायल हुए हैं। जिनका सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजाद नगर निवासी अभिषेक ने बताया कि वह घर के पास मोबाइल चला रहा था। तभी नीटू के पक्ष से कुछ लोग आए और मोबाइल मांगने लगे। न देने पर गाली-गलौज होने लगी। इसके बाद हाथापाई के साथ मारपीट शुरू हो गई। जानकारी पर दोनों पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट में लाठी-डंडे चलने लगे। कई लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। अभिषेक के पक्ष से राजनारायण, विशाल, पियूष, विश्नू और एक महिला वहीं नीटू के पाक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। थाना प्रभारी लाइनपार राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed