फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Blessing of Maiya, nomination done in auspicious time

मइया का लिया आशीर्वाद, शुभ मुहूर्त में किया नामांकन

Thu, 15 Apr 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Blessing of Maiya, nomination done in auspicious time
नामांकन पत्र जमा करने जाने से पहले घर पर पूजा करती प्रत्याशी हर्षिता सिंह - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करने के लिए प्रत्याशी अंतिम दिन होने के कारण सुबह जल्द ही ब्लॉक और मुख्यालयों पर पहुंच गए। घर से निकलने से पहले प्रत्याशियों ने घर के पास स्थित मंदिर में मातारानी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पंडित जी के बताए शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया। दोपहर एक से तीन बजे तक राहुकाल होने के कारण ज्यादातर प्रत्याशी नामांकन से बचते नजर आए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सुबह आठ बजे घरों से अपने परिजनों और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकले। घर से निकलने के बाद सबसे पहले अपने पास के प्रमुख मंदिर में शीश झुकाया और मातारानी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकों और मुख्यालय में भी सुबह दस से एक बजे तक नामांकन के लिए खूब आपाधापी मची रही। हालांकि दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच एकाएक नामांकन प्रक्रिया थम सी गई। प्रत्याशी गेट पर खड़े रहे।

इसके पीछे कारण एक बजे से तीन बजे तक राहुकाल होना था। वार्ड नंबर 15 से हर्षिता सिंह घर से मातारानी का आशीर्वाद लेकर निकली। 12 बजे मुख्यालय आने के बाद भी उन्होंने 3:25 मिनट पर नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर 20 से चुनाव में ताल ठोक रहे रामप्रताप गर्जुर ने भी मातारानी के दर्शन किए। इसके बाद सीधे पंडित के बताए समय पर नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed