फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   blackmailing, stokes, firozabad

दवा, खाद्य पदार्थों कीं कालाबाजारी, जमाखोरी की तो होगी छह माह की सजा और एक लाख का जुर्माना

Mon, 23 Mar 2020 09:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
blackmailing, stokes, firozabad
किराने की दुकानों पर कालाबाजारी और जमाखोरी की जांच करते खाद्य निरीक्षक। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। अगर किसी ने खाद्य पदार्थ, दवाओं और सिलिंडर, पेट्रोल की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो छह माह की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना देना होगा। जांच के लिए डीएम ने नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। सोमवार को बाजार के विभिन्न स्थानों पर नोडल अधिकारियों ने जांच भी की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर तरह-तरफ की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। इसी के चलते लोगों ने ज्यादा मात्रा में राशन खरीदना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस के प्रकोप की अवधि में आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की आपूर्ति निर्वाध बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। उनके मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। खाद्य निरीक्षक नियमित बाजार में चेकिंग करेंगे। कहीं पर भी अधिक मुनाफाखोरी या जमाखोरी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य निरीक्षकों ने जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के निर्देशन में चेकिंग की। बाजारों में दुकानों पर स्टॉक देखे।
विज्ञापन

सामान्य दिनों से कम मुनाफा लेें व्यापारी: डीईओ
फिरोजाबाद। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि सभी व्यापारी इस संकट की घड़ी में जिम्मेदार नागरिक होने की मिशाल प्रस्तुत करें। अपने लाभ में से कुछ न कुछ कम करके वस्तुओं को सामान्य दिनों की अपेक्षा कम मूल्य पर उपलब्ध कराएं और स्टॉक की आखिरी मात्रा तक वितरण करें। जो भी व्यापारी अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से जमाखोरी या मुनाफाखोरी करेगा। उसका सामान प्रशासन कब्जे में लेकर उसे बिल बाउचर और डीलर प्राइज में जनता को विक्रय कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता बहुत अधिक मात्रा में न खरीदें खाद्य सामग्री
फिरोजाबाद। लोग खाद्य सामान को बड़ी मात्रा में खरीद रहे हैं। डीएम चंद्रविजय सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि आम नागरिक धैर्य का परिचय दें। यदि किसी व्यक्ति विशेष के यहां किसी खाद्य सामग्री या अन्य वस्तुओं को उपभोग से बहुत अधिक मात्रा बिना किसी लाइसेंस के पाई गई। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें एक लाख रुपये का जुर्माना एवं छह माह की सजा का प्रावधान है।
कालाबाजारी या जमाखोरी करने पर इन नंबरों पर दें सूचना
आपदा प्रभारी/सुपर नोडल 9454417581
दूध एवं मिठाई, खाद्य सामग्री 914445454
फल, सब्जी, खाद्यान्न व खाद्य तेल 8808080999 9412549975
पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल एवं 7839564599
दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर 9456972364
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed