{"_id":"6874f6a97a6131e4550b2e6f","slug":"blackmailed-youth-by-video-in-shikohabad-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादीशुदा जिंदगी की बर्बाद...होटल में छापेमारी में पकड़ा युवक, फिर किया ऐसा काम; पत्नी ने भी छोड़ दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादीशुदा जिंदगी की बर्बाद...होटल में छापेमारी में पकड़ा युवक, फिर किया ऐसा काम; पत्नी ने भी छोड़ दिया साथ
Mon, 14 Jul 2025 05:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 14 Jul 2025 05:53 PM IST
सार
युवक का आरोप है कि वह मंदिर से लाैट रहा था। रास्ते में रोककर वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पत्नी छोड़कर मायके चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक को ब्लैकमेल कर उससे 30 हजार रुपये की ठगी करने तथा वीडियो वायरल करने के मामले में शिकोहाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी फर्जी वीडियो वायरल होने से उसका शादीशुदा जीवन तबाह होने की कगार पर पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के बालाजी मंदिर के समीप एक होटल में शिकोहाबाद पुलिस ने 25 जून को छापा मारा था। उस दौरान जसराना क्षेत्र के गांव उतरारा निवासी सौरभ कुमार जोकि फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है, वह मंदिर दर्शन कर घर वापस लौट रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसी दौरान वहां मौजूद फिरोजाबाद निवासी कश्मीर सिंह ने खुद को पत्रकार बताते हुए उसे रास्ते में रोक लिया।

उस पर होटल में अनधिकृत कार्य करने का आरोप लगाया। पीड़ित का वीडियो बनाकर पुलिस से शांतिभंग की कार्रवाई करा दी। साथ ही वीडियो भी सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करते हुए वायरल कर दिया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने शिकोहाबाद निवासी साथी बिलाल अहमद को भेजकर वीडियो हटाने के नाम पर 30 हजार रुपये ठग लिए।
एक अन्य के नाम पर 20 हजार रुपये लेने का दबाव बनाने लगे। इस घटना के बाद पीड़ित की पत्नी छोड़कर मायके चली गई। नौबत तलाक तक जा पहुंची। पीड़ित ने शिकोहाबाद में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सीओ प्रवीन तिवारी का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।