फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BKU Tikait's demonstration at the district headquarters

Firozabad News: भाकियू टिकैत का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 05 Jan 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Jan 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
BKU Tikait's demonstration at the district headquarters
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याओं संबंधी 18 सूत्री ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का निदान नहीं किया तो भाकियू टिकैत आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान एकत्रित होकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों को मुफ्त बिजली एवं पानी देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसके साथ नलकूपों पर मीटर लगवाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। आलू निर्यात नीति घोषित किए जाने के साथ आलू भंडारण की दरें शीतगृह संचालकों के बजाय सरकार को तय करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा तब बीज दिया जा रहा है जब फसल की बुवाई का समय खत्म हो गया है। बीज वितरण के नाम पर किसानों से मजाक करने का काम विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। जिले में भूगर्भ जलस्तर ऊंचा उठाने के लिए रजवहा, माइनरों में पानी की सप्लाई दी जाए। इसके साथ यमुना नदी में बांध बनाया जाए। उन्होंने छुट्टा जानवरों को पकड़वाए जाने और एमएसपी गारंटी कानून को लागू हो। किसान यूनियन ने बिजली के बिल के साथ ऋण माफी के साथ,शिकोहाबाद क्षेत्र में आरौंज की पुलिया पर आए दिन हादसे होने के कारण अंडरग्राउंड रास्ता बनाए जाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अरुण प्रताप सिंह, वीरभान सिंह, मुन्नालाल, किसान नेता अनूप यादव, छोटेलाल, सतीश यादव, रामऔतार गौतम, कांशीराम, करन सिंह कुशवाह, शिवशंकर कुशवाह, सुरेशचंद्र भाटिया सहित काफी संख्या में किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed