फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BKU officer who went on date beaten, case registered on orders of SSP

Firozabad News: तारीख पर गए भाकियू पदाधिकारी को पीटा, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Dec 2023 08:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
BKU officer who went on date beaten, case registered on orders of SSP
-थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर सुनवाई न करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय में तारीख करने गए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकारिणी अध्यक्ष पर विपक्षियों ने अचानक हमला बोल दिया। किसी तरह जान बचाकर न्यायालय में अंदर की ओर दौड़कर उन्होंने अपनी जान बचाई। शिकायत करने पर थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

थाना दक्षिण के महावीर नगर निवासी राजेन्द्र सिंह भाकियू (अराजनैतिक) में कार्यकारिणी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हैं। उनका हिमांयुपुर निवासी संजूबाबू राठौर से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। राजेंद्र का आरोप है कि वह 8 दिसंबर को मुकदमे की तारीख पर न्यायालय जा रहे थे। तभी संजू ने अपने अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया। उसके साथ अभद्रता के बाद पिटाई भी की। वह किसी तरह जान बचाकर न्यायालय में दौड़ पड़ा। उसके बाद उसने शिकायत थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी से की, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। उसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। तब कहीं जाकर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी पारूल मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed