{"_id":"fe8c184d05b24c8b57364dcb5f8cdcc8","slug":"bku-bhanu-will-be-hit-by-any-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी सरकार से टकरा जाएगी भाकियू भानू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी सरकार से टकरा जाएगी भाकियू भानू
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान देश का अन्नदाता है और वही सबसे ज्यादा पीड़ित रहता है। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन किसानों के हितों के लिए संघर्षरत है। किसानों के हितों के लिए भाकियू भानु किसी भी सरकार से टकरा सकती है। यह बातें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने उम्मरगढ़-इमलिया में किसान महापंचायत के दौरान कहीं। फीरोजाबाद के जिलाधिकारी व एटा के अपर जिलाधिकारी के पहुंचने एवं समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन को समाप्त करने की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय प्रवक्ता श्योराज सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानू की 21 मई को पंचायत हुई थी। इसमें एटा-फीरोजाबाद दोनों डीएम और विद्युत विभाग के एमडी के पंचायत में न आने के कारण किसानों ने दो जून तक अपनी लड़ाई को लड़ना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल, सड़क आदि का प्रशासन के पास कोई बजट नहीं है तो जिलाधिकारी बताएं वह मुख्यमंत्री तक जाएंगे और इन सबका बजट वहां से लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यालय पर महीने की प्रत्येक तीन तारीख को प्रदेश स्तरीय बैठक हुआ करेगी। इसमें क्षेत्रीय किसानों को जो भी समस्याओं को सुनते हुए हल कराया जाया करेगा। इससे पूर्व जिलाधिकारी फीरोजाबाद विजय किरन आनंद व एटा के अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी मांगों को मान लिए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रातप सिंह भानु ने धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषण की। इस दौरान राष्ट्रीय सलहाकार राधाकृष्ण शास्त्री, राष्ट्रीय सचिव सतीशपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, प्रदेश सचिव उदयवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुनील सिंह, रीतराम सिंह, श्याममुरारी सिंह, भगवान सिंह रावत, कायम सिंह हरिहर, शिवनाथ सिंह चौहान, हरीश ठैनुआ, होडल सिंह, सुखवीर यादव आदि ने भी संबोधित किया।
यह हैं प्रमुख मांग
- जर्जर विद्युत तारों को बदलवाया जाए
- जर्जर सड़कों की दशा में सुधार
- विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए
- किसानों पर फर्जी विद्युत चोरी के मुकदमे खत्म कराए जाएं
- ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में अनवरत विद्युत सप्लाई या फिर विद्युत बिल उसी मानक के अनुरूप लिए जाएं
- पेयजल समस्या का शत प्रतिशत निदान
- नहर बंबों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी
- ओलावृष्टि से परेशान किसानों को समुचित राहत राशि 1500 रुपया प्रति बीघा प्रदान की जाए।
नहर में पानी छोड़ा, सड़कें भी दुरुस्त होंगी
टूंडला। डीएम ने कहा कि किसानों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल की जाएंगी। किसान किसी भी समस्या के लिए किसी भी कार्य दिवस में शाम आठ बजे तक कैंप कार्यालय पर आकर मिल सकते हैं। नगला बीच वाली नहर में साढ़े पांच सौ किलोमीटर दूर गंगा नहर से पानी मंगाया जा रहा है। जो कि राजमल तक आ गया है। खारे पानी की समस्या शीघ्र ही समाप्त होगी। सड़कें भी बनेंगी। कोल्ड स्टोर स्वामी यदि किसी किसान को परेशान करता है तो उसकी शिकायत करें। उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी एटा, अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, एसडीएम टूंडला पंकज वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार, एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता के अलावा सिंचाई विभाग, नहर विभाग और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जमीन पर बैठे अधिकारी
महापंचायत में जहां किसान बैठे वहीं अधिकारियों को बैठना पड़ा। एसी में बैठने वाले डीएम से लेकर अन्य सभी अधिकारी खुले मंच पर बिछे फर्श पर करीब आधा घंटे तक बैठे रहे।
चौपाल पत्रिका की सराहना
भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान महापंचायत में अमर उजाला के सहयोग के लिए भाकियू के राष्ट्रीय नेताओं ने सराहना की। उन्होंने किसानों के लिए अमर उजाला द्वारा प्रकाशित चौपाल पत्रिका की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 बार चौपाल का उल्लेख किया गया।
फोटो-कार्यक्रम के दौरान किसानों को चौपाल पत्रिका दिखाते राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता-8