फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJYM workers full vigor of the national Minister

भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sun, 07 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJYM workers full vigor of the national Minister
भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश - फोटो : Amar Ujala
भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को कांता होटल में हुआ। मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश संयोजक प्रांशु दत्त द्विवेदी और क्षेत्रीय सह संयोजक मनीष गौतम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। सम्मेलन में देवेश भारद्वाज को भाजयुमो का जिला संयोजक और अंकित तिवारी को महानगर संयोजक  बनाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता मेहनत से मुकाम पा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी तरह आगे बढ़े हैं। हर कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सह संयोजक मनीष गौतम ने कहा कि युवा अगर ठान लें तो कोई कार्य ऐसा नहीं जो पूरा न हो। जिला संयोजक देवेश भारद्वाज ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सम्मेलन में अपने युवा साथियों की इतनी भीड़ देखकर वे गदगद हैं। संचालन लारा यादव ने किया। डा. अखिलेश शर्मा, लोकेश जादौन, संजू बघेल, आशू चक, अनुराग शर्मा, उदयवीर सिंह बघेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महानगर का कार्यकर्ता सम्मेलन जलेसर रोड स्थित शिवम पैलेस में महानगर संयोजक अंकित तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। संचालन निकुंज शुक्ला ने किया। पिंकी चक, लकी गर्ग, लोकेश गुप्ता, विकास तौमर, अनुराग पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed